कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कम नही होंगे 3जी सेवा के मूल्य

नई दिल्ली। 3जी सर्विस के मूल्य कम नही होंगे। एयरटेल ने कहा कि 3जी मोबाइल सेवा विशेषकर महानगरों में सस्ती नही होगी क्योंकि सेवा प्रदाताओं को स्पेक्ट्रम के लिए ज्यादा राशि देनी होगी।
भारती समूह के चेयरमैन सुनील मित्तल ने कहा दिल्ली या मुंबई का उदाहरण लीजिए। इन दोनों स्थानों के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन हेतु 3,500-3,500 करोड रूपए लिए गए है, लाइसेंस शुल्क और साधनों की लागत निकालने के लिए इन सर्किलों में सेवा की दर 700 से 900 रूपए प्रति माह रखनी पडेगी। 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में भारती एयरटेल को दिल्ली और मुंबई समेत 13 सर्किलों के लिए लाइसेंस मिला है। इन सभी सर्किल के लिए एयरटेल ने 12,295 करोड दिए है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें