कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

इलाहाबाद में स़डक हादसे में 4 की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में मंगलवार को हुए एक स़डक हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसा जिले के उतराऊं थाना क्षेत्र में वाराणसी-इलाहाबाद मार्ग पर सुबह उस समय हुआ जब एक कार (वैगनार) को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी।
उतराऊं थाना प्रभारी बलराम मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार ट्रक से नीचे घुस गई और चारों कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। मिश्रा ने बताया कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि कार सवार लोग कौन थे और कहां जा रहे थे। उन्हाेंने कहा कि घटना के बाद मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें