पटना। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी शनिवार को बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं। वह अपने एक दिवसीय यात्रा के दौरान राज्य में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष महबूब अली कैसर ने शुक्रवार को बताया कि राहुल अपने चुनावी दौरे की शुरूआत सहरसा से करेंगे। वहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद समस्तीपुर में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। कैसर ने बताया कि राहुल के आगमन की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
भारत समाचार
राहुल गांधी शनिवार को करेंगे बिहार का दौरा





















