कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

स़डक हादसे में 4 की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मालदा जिले के बोरोदुवारी में शनिवार त़डके एक कार ने चाय की दुकान में टक्कर मार दी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना तब हुई, जब चालक नियंत्रण खो बैठा और कार चाय की दुकान से जा टकराई। कार में हरिशचंद्रपुर ब्लॉक-2 के कांग्रेस पंचायत समिति (ग्राम पंचायत) के अध्यक्ष सवार थे। जिले के पुलिस अधीक्षक भूबन चंद्र मंडल ने बताया कि तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई और एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तो़ड दिया। मरने वालों में एक स्थानीय कांग्रेस नेता भी शामिल है। इस घटना के बाद उत्तेजित स्थानीय लोगों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और स़डक जाम कर प्रदर्शन करने लगे। कार में सवार पंचायत समिति के पदाधिकारी और चालक को हिरासत में ले लिया गया है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें