नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को डेंगू के 77 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राजधानी में मच्छरजनित इस बीमारी की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 980 हो गई।
दिल्ली नगर निगम के मुख्य चिकित्साधिकारी एन. के. यादव ने आईएएनएस को बताया, ""दिल्ली में बुधवार को डेंगू के 77 नए मामले सामने आए।"" गौरतलब है कि राजधानी में डेंगू से मरने वालों की संख्या दो हो गई है। दिल्ली में संदिग्ध मच्छरजनित बीमारी की चपेट में आने से तीन और लोगों की मौत भी जानकारी मिली है। दिल्ली में वर्ष 2007 में डेंगू के 548 मामले सामने आए थे। जबकि वर्ष 2008 में 1,312 और 2009 में 1,153 मामले सामने आए थे।





















