कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

विश्व व्यापार में कप़डा परिधान हिस्सेदारी 8 फीसदी करने की संभावना

नई दिल्ली। केन्द्रीय कप़डा मंत्री दयानिधि मारन ने राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी) का आह्वान किया है कि वह कप़डा क्षेत्र के लिए योग्य प्रशिक्षित तकनीकी कार्मिकों की अतिरिक्त जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से अपने प्रयासों को दोगुना करें। मारन ने आज यहां राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के 16वें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत के पास विश्व व्यापार में कप़डा और परिधान की अपनी हिस्सेदारी को मौजूदा 4$ 5 प्रतिशत से बढाकर 8 प्रतिशत करके वर्ष 2020 तक इसे 80 अरब अमरीकी डालर तक बढाने की संभावना है। भारतीय कप़डा और परिधान उद्योग के विकास तक पहुंचने के लिए 220 अरब अमरीकी डलर का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए वर्ष 2020 तक कप़डा आपूर्ति श्रृंखला में 68 अरब अमरीकी डलर तक निवेश करना जरूरी होगा।
इस जरूरत की पूर्ति के लिए पिछले चार वर्षो के दौरान लगभग 9$ 5 अरब अमरीकी डलर का निवेश किया गया। मारन ने बताया कि यदि हमें इन विकास संभावनाओं तक पहुंचना है, तो यह अनुमान लगाया गया है कि 68 अरब अमरीकी डलर का अतिरिक्त निवेश करना होगा जिससे कप़डा क्षेत्र में एक करो़ड अतिरिक्त प्रत्यक्ष रोजगार और दो करो़ड अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कामगारों की इस अतिरिक्त जरूरत के एक हिस्से की पूर्ति एनआईएफटी से होने की उम्मीद है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें