कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दिलशान आईसीसी के शक के घेरे में

लंदन। मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी और सुरक्षा इकाई सट्टेबाजों के साथ कथित संबंध के लिए श्रीलंका के जिस चोटी क्रिकेटर पर नजर रखे हुए है, वह स्टार बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान है। डेली मेल ने दावा किया है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की पिछले साल आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई एसीएसयू को भेजी रिपोर्ट में दिलशान का नाम था।

रिपोर्ट में दावा किया गया कि उन्हें लंदन के एक नाइट क्लब में कथित तौर पर एक संदिग्ध सटोरियों के साथ देखा गया था। समाचार पत्र ने दावा किया कि पिछले साल जून में इंग्लैड में टी-20 विश्वकप के दौरान टीम के साथियों के दिलशान के सटोरिये के साथ दिखाई देने का संदेह जताने पर कप्तान कुमार संगकारा ने यह जानकारी टीम मैनेजर को दी जिन्होंने आईसीसी को अपनी रिपोर्ट सौंपी। उन्होंने कहा कि संबंधित खिलाडी 2009 में इंग्लैड में टी-20 विश्वकप के दौरान से आईसीसी की नजर में था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें