टोरंटो। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव के निर्देशन में बन रही फिल्म धोबी घाट को लेकर पहले काफी डरे हुए थे, लेकिन पटकथा पढने के बाद आमिर एक बार फिर से किरण के दीवाने हो गए। दिलचस्प बात यह है कि किरण ने शुरू में आमिर को धोबी घाट में लेने से इंकार कर दिया था और आमिर उनसे नाराज हो गए थे। लेकिन अंत में उन्होंने अपने सुपर स्टार पति को फिल्म में लेने का फैसला कर लिया। धोबी घाट उन 4 किरदारों की कहानी है जो मुंबई को अपने-अपने नजरिए से देखते है। इनमें से एक चरित्र पेंटर अरूण (आमिर खान)का है।
भारत समाचार
एक बार फिर किरण के दीवाने हो गए आमिर





















