जम्मू। अयोध्या मसले पर 30 अक्टूबर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के आने वाले फैसले के मद्देनजर जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा क़डी कर दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जम्मू के भदरवाह, डोडा, किश्तवार, रजौरी, पूंछ में अतिरिक्त पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा सेना को भी तैयार रहने के लिए कहा गया है। इन जगहों पर हिंदू और मुस्लिम जनसंख्या का अनुपात 65:35 है, जिसे सांप्रदायिक रूप से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है।
जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अशोक गुप्ता ने बुधवार को बताया, ""हमें यहां शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को कायम रखने के लिए तैनात किया गया है, इसके लिए हमने पर्याप्त कदम उठाए हैं। पुलिस अधिकारियों को ज्यादा निगरानी रखने के लिए कहा गया है।"" इसी बीच, किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कश्मीर घाटी में भी सुरक्षा व्यवस्था क़डी कर दी गई है।
भारत समाचार
अयोध्या मसले पर जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा के क़डे इंतजाम





















