कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सुरक्षित हैं मेघालय के अपह्वत अधिकारी: पुलिस

शिलांग। मेघालय के एक परिवहन अधिकारी और उनके चालक का 30 सितम्बर को "गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी" (जीएनएलए) के विद्रोहियों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने बुधवार को कहा कि अधिकारी और उनका चालक अब भी जीएनएलए की कैद में हैं लेकिन वे दोनों सुरक्षित हैं।

जीएनएलए के पांच सशस्त्र विद्रोहियों ने पूर्वी गारो हिल्स जिले के जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) आर. सिंग्कोन और उनके चालक का उनके पश्चिमी मेघालय के विलियमनगर स्थित सरकारी आवास से अपहरण कर लिया था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) एस.के. जैन ने बुधवार को आईएएनएस से कहा, ""अपह्वतों को छु़डाने की प्रक्रिया जारी है। वे राज्य में ही हैं और सुरक्षित हैं।"" उन्होंने बताया कि मेघालय पुलिस बल के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भी अपह्वतों को खोजने के तलाशी अभियान में शामिल है। जीएनएलए के मुखिया चैम्पियन आर. संगमा ने पूर्व में सिंग्कोन की रिहाई के लिए मोबाइल संदेश के जरिए 60 लाख रूपयों की मांग की थी, हालांकि यह मांग पूरी नहीं हो सकी थी। एक अंग्रेजी दैनिक ने जीएनएलए प्रमुख सोहन डी. शिरा के हवाले से लिखा है कि इस अधिकारी के अपहरण का कारण यह था कि इसने भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांघ दी थीं। शिरा ने यह भी कहा है कि डीटीओ को उसकी हत्या करने के लिए बल्कि सबक सिखाने के लिए अपह्वत किया गया है। उसने आश्वासन दिया है कि अधिकारी को बिना कोई नुकसान पहुंचाए रिहा कर दिया जाएगा। पूर्वी गारो हिल्स जिले के उपायुक्त पी. बक्षी ने आईएएनएस से कहा कि जीएनएलए पर सिंग्कोन और उनके चालक को छो़डने के लिए आम लोगों और पुलिस का दबाव है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें