कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

होटल हमले में जयललिता ने पुलिस पर निशाना साधा

चेन्नई। तमिलनाडु में विपक्ष की नेता ऑल इंडिया अन्ना द्रमुक मुनेत्र क़डगम (एआईएडीएमके) कीमहासचिव जे. जयललिता ने चेन्नई के एक होटल पर मंगलवार को हुए हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस की विफलता की तीखी आलोचना की है। सन टीवी के एक अधिकारी के समर्थक बताए जा रहे करीब 100 लोगों की एक भी़ड ने चेकर्स होटल में तो़ड-फो़ड करके लाखों रूपये की संपत्ति नष्ट कर दी थी। कथित रूप से यह लोग होटल के मालिक को ढूंढ़ रहे थे।

उनका कहना था कि ईस्ट कोस्ट रोड पर सन टीवी अधिकारी हंसराज सक्सेना से झग़डा करने वाले व्यक्ति को होटल मालिक ने पनाह दी है। चेन्नई जा रहे सक्सेना की कार जब एक मोटरसाइकिल को छू गई तो तीन युवकों ने उनसे बहस की थी। इसके बाद कथित रूप से सक्सेना के मित्र बताए जा रहे लोगों के दो समूहों ने झग़डा करने वाले दो युवकों के घर के बाहर ख़डी दो कारों को तो़ड दिया था। इसके बाद वे तीसरे युवक को खोजने के लिए चेकर्स होटल पहुंचे थे। उनका कहना है कि तीसरे युवक को होटल के मालिक ने पनाह दी है। जयललिता ने कहा, ""गृहमंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे मुख्यमंत्री को पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश देना चाहिए।"" उन्होंने कहा कि जो लोग लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करते हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाता है और पुलिस धमकियां देती है लेकिन मंगलवार को हुए हमले में शामिल लोगों का संरक्षण किया जा रहा है। होटल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने सक्सेना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने कहा कि सक्सेना के खिलाफ कदम उठाने से पहले कानूनी पहलुओं की प़डताल की जाएगी। इस उपद्रव के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें