कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

प्लकेट की इंग्लैड टीम में दो साल बाद वापसी

लंदन, 9 अक्टूबर। अगले महीने से शुरू हो रहे दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए इंग्लैड क्रिकेट टीम का ऎलान कर दिया गया है। तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन को टीम में जगह नही दी गई है। हर्मिसन को कमजोर फिटनेस की वजह से इस दो महीने लंबे दौरे से दूर रखा गया है। चयनकर्ताओं ने उनकी जगह तेज गेंदबाज लिए प्लकेट को जगह दी र्है। प्लेकेट ने पूरे दो साल में वापसी की है। एक स्थानीय समाचार पत्र के अनुसार राष्ट्रीय चयनकर्ता ज्योफ मिलर ने कहा कि हर्मिसन एक बेहतरीन खिलाडी है लेकिन पिछले कुछ वर्षा के दौरान उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा। टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हे जगह नहीं दी गई है। धाकड बल्लेबाज केविन पीटरसन की टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा रवि बोपारा और ल्यूक राइट पर भी चयनकर्ताओं ने अपना भरोसा जताया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें