कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पेट्रोल,डीजल के कमीशन में वृद्धि

बरेली। पेट्रोलियम कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल पर कमीशन वृद्धि कर नई दरे जारी का दी है इससे खुदरा ग्राहकों पर कोई असर नही पडेगा लेकिन पेट्रोल पम्प संचालक को मुनाफा जरूर होगा। पेट्रोलियम कंपनियों से जारी डीजल पेट्रोल कमीशन की नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी। अभी तक डीजल पर 631 रूपए प्रति किलो लीटर कमीशन मिलता था जो अब बढ़ कर 673 रूपए प्रति किलो लीटर हो गया है यानि एक लीटर पर चार पैसे की वृद्धि हो गई है। पेट्रोल 1,052 रूपए प्रति किलो लीटर कमीशन मिल रहा था जो अब बढ़कर 1,125 रूपए प्रति किलो लीटर हो गया। यानी पेट्रोल पर सात पैसे प्रति लीटर पेट्रोल पम्प मालिकों का फायदा होगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें