कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सिक्किम में पर्यटन के विकास के लिए कर्ज देगा एडीबी

नई दिल्ली। सिक्किम में पर्यटन स्थलों पर आधारभूत संरचनाएं विकसित करने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) दो करो़ड डॉलर का कर्ज देगा।
पर्यटन मंत्रालय ने गुरूवार को एक बयान में कहा, ""दक्षिण एशिया पर्यटन आधारभूत संरचना विकास परियोजना के तहत सिक्किम के लिए दो करो़ड डॉलर का कर्ज लेने के लिए एडीबी से बातचीत चल रही है।"" पिछले तीन वर्ष और मौजूदा वित्त वर्ष में पूरे देश में पर्यटन आधारभूत संरचना क्षेत्र के विकास के लिए एडीबी ने 2.35 करो़ड डॉलर का कर्ज लिया गया है। स्थानीय आर्थिक तकनीकी सहायता (आरईटीए) के अंतर्गत बैंक सिक्किम में विभिन्न पर्यटन स्थलों के बीच बेहतर यातायात संपर्क स्थापित करने के लिए यह कर्ज देगा।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें