कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आईसीसी हैदर मामले में सहयोग के लिए तैयार

दुबई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विकेट कीपर जुल्करनैन हैदर के दुबई से इंग्लैंड भागने पर मजबूर होने के मामले की जांच में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को सहयोग करने का प्रस्ताव दिया है। एक बयान के अनुसार आईसीसी, पीसीबी के संपर्क में है और वह मामले की तह तक जाने में पीसीबी को सहयोग करने के लिए तैयार है।
हैदर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें और आखिरी एकदिवसीय मुकाबले से पहले दुबई से इंग्लैंड भाग गए थे। आईसीसी ने हैदर से भी है कि जरूरत प़डने पर वह उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं। आईसीसी के कार्यकारी अधिकारी हारून लोगार्ट ने कहा है, ""हम पीसीबी और खिलाç़डयों को सहयोग करने के लिए तैयार हैं। हम मामले की गंभीरता समझते हैं लेकिन उनके चाहने पर ही हम सहयोग कर सकेंगे।""

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें