कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नकली सॉस व अचार की फैक्टी पकडी

ग्रेटर नोएडा/दादरी। जिला प्रशासन और खाद्य विभाग ने मंगलवार को सूरजपुर रोड स्थित नकली खाद्य सामग्रियों का कारखाना पकडा है। इस कारखाने में नकली सोया सॉस, चिली सॉस और अचार मिला है।

यहां सॉस बनाने के लिए टमाटर के बजाए केमिकल का प्रयोग किया जाता था। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने कारखाने को सीज कर दिया है। पुलिस ने वहां से पांच कर्मचारियों और मालिक को गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम दल ने करीब सात बजे सूरजपुर रोड पर कपिल फूड प्रोडक्टस के नाम से चल रहे एक कारखाने पर छापा मारा। वहां सामान में कीडे चल रहे थे। टमाटो सॉस की काफी बोतले थीं लेकिन एक भी टमाटर नहीं दिखा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें