नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज और अरूण जेटली सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगे और उनके साथ जम्मू एवं कश्मीर के हालत पर चर्चा करेंगे।
पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया, ""वे प्रधानमंत्री से शाम पांच बजे उनके आवास पर मिलेंगे।"" भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के राज्यसभा में उपनेता एस.एस. अहलूवालिया भी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि सुषमा स्वराज एवं जेटली क्रमश: लोकसभा एवं राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता हैं।
भारत समाचार
कश्मीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मिलेंगे भाजपा नेता





















