मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर कोलकाता के लिए फ्लाइट लेते समय एक सुरक्षाकर्मी ने बदसलूकी की। सुरक्षाकर्मी ने अमीषा का सामान उठाकर फेंक दिया। अमीषा ने अपनी शिकायत में कहा है कि हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक महिला सुरक्षाकर्मी ने उनके साथ दुव्र्यवहार किया। अमीषा ने सुरक्षा विभाग के प्रमुख अधिकारी को लिखित शिकायत दी है।
एक चश्मदीद सूत्र ने बताया कि सुबह के वक्त एक महिला सुरक्षाकर्मी बेवजह अमीषा से भिड गई। अमीषा उस वक्त काफी नरम थी, लेकिन उस महिला ने उनके साथ अभद्रता दिखाई। अमीषा ने जब अपना सामान रखने के लिए उससे ट्रे मांगी, तो उसने उनका बैग फेंक दिया। सुरक्षाकर्मी के ऎसे व्यवहार से आहत अमीषा ने तुरंत जाकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा विभाग के प्रमुख से इसके बारे में बात की। वहां उन्हें यह समझाने> की कोशिश की गई कि वह महिलाकर्मी नाइट शिफ्ट से ड्यूटी पर थी और थकान की वजह से उसका मूड उखडा हुआ था।
भारत समाचार
एयरपोर्ट पर अमीषा के साथ बदसलूकी





















