कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

उद्योगपति मोबाइल चुराने के आरोप में गिरफ्तार

नई दिल्ली। जाने-माने उद्योगपति को पालम एयरपोर्ट पर सोमवार की रात ब्लैकबेरी मोबाइल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उतरते समय उन्होंने चोरी का मोबाइल जहाज की टॉयलेट में छिपा दिया। सीसीटीवी फुटेज दिखाने पर गुनाह कबूल करते हुए उसने मोबाइल बरामद करा दिया।
सीआईएसएफ ने उन्हें पालम एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया है। रात में उनका मेडिकल करवाकर आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जाने-माने ग्लास इंडस्ट्री गु्रप में मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्लास मैनुफेक्चर्स फेडरेशन के अध्यक्ष रह चुके संजय सोमानमी सोमवार सुबह साढे़ छह बजे आईसी-439 फ्लाइट से चेन्नै जा रहे थे। उसी समय आईसी 688 फ्लाइट से एनके पुरी नाम के एक व्यक्ति मुंबई जा रहे थे।
एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान पुरी ने अपना ब्लैकबेरी मोबाइल फोन स्कैनर पर रखा। उसी के साथ उद्योगपति ने भी अपना सामान रखा। लेकिन आगे पुरी को अपना मोबाइल फोन नहीं मिला। इस पर पुरी ने सिक्युरिटी में तैनात सीआईएसएफ से शिकायत की। उनकी शिकायत पर एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिग देखी गई। उसमे उद्योगपति को मोबाइल उठाते हुए देखा गया। तक तक चेन्नै जाने वाली फ्लाइट जा चुकी थी। इस बारे में चेन्नै एयरपोर्ट को सावधान किया गया।
लेकिन वहां पर उद्योगपति ने अपनी हनक दिखाकर सुरक्षाकर्मियों को चलता कर दिया। वापस लैटकर आए उद्योगपति को पूछताछ के लिए दिल्ली पालम एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। वह रात 8.50 पर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। आनाकानी पर सीआईएसएफ ने उन्हें सीसीटीवी की फुटेज दिखाई। इस पर उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। मोबाइल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उतरते समय उन्होंने मोबाइल जहाज की टॉयलेट में छिपा दिया था। सीआईएसफ ने उन्हें साथ ले जाकर टॉयलेट से मोबाइल फोन रिकवर कर लिया और पालम एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें