कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आगरा में यमुना का जलस्तर बढ़ने से स्थिति बिग़डी

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रविवार शाम को यमुना का जलस्तर 152.09 मीटर को पार कर जाने से स्थिति बिग़ड गई है। ताज हेरीटेज कॉरीडोर का अधिकांश हिस्सा पानी में डूब गया और शहर के लगभग आधे हिस्से में जलापूर्ति ठप्प हो गई है। आगरा प्रशासन ने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर सोमवार को 152.4 मीटर तक पहुंच जाने की आशंका है। जलस्तर बढ़ने से और अधिक रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है और प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटा हुआ है। उफनाई यमुना में कूदे एक युवक का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि 25 वर्षीय रमेश "ग्याराह सिरही" के निकट नदी में कूदा था। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया, ""नाले में पॉलीथीन, बोतल और अन्य चीजों के फंस जाने से गंदा पानी जमा होने से समस्या पैदा हो रही है।"" पर्यावरण संरक्षण से जु़डे एक कार्यकर्ता रवि सिंह ने बताया, ""लोग यमुना नदी की सफाई करने में नाकाम साबित हुए लेकिन प्रकृति ने इस साल ऎसा कर दिखाया। पानी में जमा प्रदूषित कचरा बाढ़ के पानी के साथ ही बह गया है। उम्मीद है कि लोग इससे जरूर कुछ सीखेंगे।"" जिला प्रशासन ने ताजमहल देखने आने वाले विदेशी पर्यटकों को नदी किनारे नहीं जाने की सलाह दी है। प्रशासन के मुताबिक और अधिक क्षेत्रों में पानी भर जाने से स्थिति चिंताजनक हो गई है। मनोहरपुर, तानाउरा, बहादुरपुर और एतमाद पुर तहसील के विभिन्न भागों में फसलें बबार्द हो गई हैं। यमुना में आई बाढ़ की वजह से बाह तहसील के 30 से अधिक गांव सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें