चण्डीगढ। हरियाणा के जाट समुदाय के नेताओं ने गुरूवार को चेतावनी दी कि आरक्षण की उनकी मांग यदि नहीं मानी गई तो राष्ट्रमंडल खेल शुरू होने के दिन तीन अक्टूबर को वे दिल्ली की सीमाओं को सील कर देंगे। जाट समुदाय के लोग सरकारी नौकरियों एवं शिक्षण संस्थानों में आरक्षण तथा अन्य पिछ़डा वर्ग (ओबीसी) का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा, ""हरियाणा सरकार से हमें अभी तक संतोषप्रद जवाब नहीं मिला है, इसलिए हमने अपने शांतिपूर्ण अभियान को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। हम तीन अक्टूबर को दिल्ली की सीमाएं सील करेंगे।"" मलिक ने कहा कि वे दिल्ली की ओर भी कूच कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि जाट समुदाय ने आरक्षण की मांग को लेकर 13 और 14 सितम्बर को हरियाणा के हिसार जिले में व्यापक हिंसक प्रदर्शन किया था।
भारत समाचार
जाट समुदाय कि दिल्ली सीमाएं सील करने की चेतावनी





















