कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एयर इंडिया की टोरंटो की उ़डान रद्द

नई दिल्ली। एयर इंडिया ने मंगलवार को टोरंटो (कनाडा) जाने वाली एक उ़डान को अचानक रद्द कर दिया। एयर इंडिया ने यह कदम बोर्डिग में देरी और उसके बाद चालक दल के सदस्यों के विमान से बाहर चले जाने की वजह से यात्रियों को घंटों इंतजार करने के कारण उठाया। यह जानकारी एक यात्री ने दी।
एयर इंडिया की उ़डान संख्या 187 इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से सोमवार देर रात 1.45 बजे उ़डान भरने वाली थी। लेकिन यात्री, विमान में दो घंटे बाद सवार हुए, क्योंकि उन्हें बताया गया कि विमान त़डके चार बजे उ़डान भरेगी।
विमान में सवार बेंगलुरू की मीरा रामचंद ने कहा कि यात्रियों के विमान में सवार हो जाने के बाद उनकी व्यथा शुरू हो गई। रामचंद ने आईएएनएस को बताया, ""लगभग आधे घंटे बाद चालक दल के सदस्य यह कहते हुए विमान से चले गए कि उनकी डयूटी का समय समाप्त होने को है।""
रामचंद ने कहा, ""उसके बाद पायलट ने कहा कि वे अमृतसर से 30 यात्रियों का इंतजार कर रहे हैं... यद्यपि आया कोई नहीं। लगभग सुबह छह बजे उन्होंने हमें भोजन दिया और कहा कि विमान उ़डान भरेगी।""
रामचंद ने कहा, ""स्वाभाविक रूप से सभी गुस्से में थे। यात्रियों ने आपत्ति की... किसी को नहीं पता था कि क्या कुछ हो रहा था। बुजुर्ग यात्री ज्यादा परेशान थे और साथ ही वे यात्री, जिनके साथ बच्चो थे। हमारी मदद करने के बदले बाकी बचे चालक दल के अन्य सदस्यों ने भी विमान से बाहर जाने की धमकी दी। यह चकित करने वाला था।""
रामचंद ने कहा, ""सुबह आठ बजने से पहले ही उन्होंने घोषणा की कि कामर्शियल और आपरेशनल कारणों से उ़डान रद्द कर दी गई है। हमें यह बताने वाला कोई नहीं है कि हमें क्या करना है या हम कैसे और कब कनाडा के लिए प्रस्थान करेंगे।"" एयर इंडिया के अधिकारी प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें