कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एयर इंडिया का विमान रनवे पर अटका, सेवाएं प्रभावित

मुम्बई। मुम्बई हवाई अड्डे पर लंदन से आने वाला एयर इंडिया का एक विमान शुक्रवार रात रनवे पर अटक गया। इस घटना के बाद विमान सेवाएं प्रभावित हुईं।

हवाईअड्डे के अधिकारियों के मुताबिक मुख्य रनवे से हटने तुरंत बाद ही एआई 130 विमान "बे" की ओर जाते समय अटक गया। इस घटना के बाद विमानों की आवाजाही पर असर प़डा। विमान के चालक ने लैंडिग गियर के पास से धुआं निकलने की शिकायत की और लैंडिंग तत्र के खराब होने की आशंका जाहिर की। हवाई अड्डे की आपातकालीन सेवाएं तत्काल हरकत में आ गई और दाहिने ओर के लैंडिंग गियर पर झाग का छि़डकाव किया गया। इस अभियान के दौरान "टैक्सीवे" 55 मिनट तक जाम रहा और देर रात लगभग 12.15 बजे उसे हटाया जा सका। अधिकारियों के मुताबिक आपात स्थिति को देखते हुए मुम्बई पहुंचने वाले सात विमानों का रास्ता बदला गया। इनमें से छह को अहमदाबाद तथा हैदाराबाद मो़ड दिया गया।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें