कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हल्की बढत पर बंद हुए सूचकांक

मुंबई। दिनभर चले उतार-चढाव के बाद आखिरकार देश के शेयर बाजार मंगलवार को हल्की बढत के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 49 अंक चढकर 16,286 पर और एनएसई का निफ्टी 14 अंक की तेजी के साथ 4,870 पर बंद हुआ। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.46 प्रतिशत की गिरावट रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.59 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप में 0.92 प्रतिशत की कमजोरी रही।
सुबह 11.25 बजे बीएसई का सेंसेक्स 35 अंक की बढत के साथ 16,273 पर और एनएसई का निफ्टी 8 अंक की मजबूती के साथ 4,865 पर कारोबार कर रहा है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स की बात करें तो इंडेक्स 0.10 प्रतिशत ऊपर आ चुका है और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.29 प्रतिशत ऊपर है। सेक्टोरल इंडेक्सेस में रीयल्टी इंडेक्स 0.76 प्रतिशत ऊपर है और बैंकेक्स 0.65 प्रतिशत ऊपर आ चुका है और मेटल इंडेक्स 0.59 प्रतिशत अंक जोड चुका है। इसके उलट ऑटो इंडेक्स 0.54 प्रतिशत फिसल चुका है और एफएमसीजी इंडेक्स भी 0.35 प्रतिशत नीचे आ चुका है। सेंसेक्स के टॉप गेनर्स की बात करें तो हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, जे.पी एसोसिएट्स, आईसीआईसीआई बैंक और भेल प्रमुख है। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एल एंड टी, ओएनजीसी, एचयूएल और आईटीसी गिरने वाले शेयरों में सबसे आगे है।
सुबह 9.05 बजे बीएसई का सेंसेक्स 34 अंक की कमजोरी के साथ 16,203 पर और एनएसई का निफ्टी 14 अंक की कमजोरी के साथ 4,842 पर कारोबार कर रहा था।

अन्य खबरें

अन्य खबरें