कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

60 ऑटो मोबाइल कंपनी के एक लाख मजदूर ह़डताल पर

गुडगाव। गुडगाव-मानेसर औद्योगिक इलाके में करीब 60 ऑटो मोबाइल कंपनियों के एक लाख मजदूर ह़डताल पर है। रिको कंपनी में एक मजदूर की मौत के विरोध में मजदूरों ने यह महा ह़डताल बुलाई है। इस बीच, मजदूरों और पुलिस के बीच जमकर झ़डप होने की खबर है। पुलिस ह़डताली कर्मचारियों को गिरफ्तार करने आई थी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया। भ़डके मजदूरों ने रिको कंपनी परिसर के बाहर भी प्रदर्शन किया है।
रिको कंपनी ने अपने 16 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। इसी के विरोध में जारी धरना प्रदर्शन के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो गई, जिसके विरोध में कंपनी के कर्मचारी ह़डताल पर है। ह़डतालियों को गुडगाव की अन्य कंपनियों के मजदूरों ने समर्थन देने का फैसला किया है। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन की अगुवाई में कई नामी कंपनियों के करीब एक लाख कर्मचारी ह़डताल का समर्थन कर रहे हैं। ह़डताल से कंपनियों का काम ठप हो गया है। ह़डताली कर्मचारी अपने निष्कासित साथियों की बहाली और वेतन बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे है। इसके अलावा वे मृतक मजदूर के परिवार को मुआवजे और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें