न्यूयार्क। गायिका एवरिल लेविग्ने ने खुलासा किया है कि वे भोजन पकाने की इतनी शौकीन हैं कि उन्होंने अपने परिवार से जन्मदिन के तोहफे के रूप में कुछ बर्तन देने के लिए कहा था।
वेबसाइट "पीपुल डॉट कॉम" के मुताबिक लेविग्ने कहती हैं, ""मुझे हमेशा से भोजन पकाने में खास रूचि रही है। मैं कुछ भी पका सकती हूं।"" लेविग्ने 27 सितम्बर को ही 26 साल की हुई हैं। लेविग्ने ने बताया कि उनके जन्मदिन पर उनके परिवार ने उनसे पूछा था कि वे उपहार में क्या लेना चाहती हैं, तब उन्होंने उनसे खाना पकाने के लिए बर्तन देने को कहा था।





















