कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आंध्र में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान 16 डूबे

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के विभिन्न भागों में सोमवार को गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान कम से कम 16 लोग डूब गए। पुलिस के अनुसार कृष्णा जिले में गणेश महोत्सव के बाद एक झील में भगवान गणेश की मूर्ति के विर्सजन के समय छह लोग डूब गए।
यह दुर्घटना गन्नावरम मंडल के गोल्लानापल्ले गांव में हुई। स्थानीय मछुआरों ने छह युवकों के शव निकाले। ये युवक गन्नावरम के रहने वाले थे। इसी तरह की दुर्घटना कडापा जिले में भी हुई, जहां तीन लोगों की मौत हो गई। उधर, खम्माम जिले के भद्राचलम में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो लोग गोदावरी नदी में बह गए। आदिलाबाद जिले के मांडामारी में दो युवक और पूर्वी गोदावरी जिले में भी दो लोग पानी के गर्त में समा गए। ऎसी ही घटना में निजामाबाद जिले में एक व्यक्ति की मोत हो गई। गौरतलब है कि प्रदेश के विभिन्न भागों में पिछले दो दिन से गणेश मूर्ति विसर्जन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो दिन और चलेगा। उल्लेखनीय है कि हैदराबाद में बुधवार को गणेश शोभायात्रा निकाली जाएगी। शहर का दिल माने जाने वाली हुसैनसागर झील में 13,000 मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें