कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चयनकर्ताओं पर बरसे बार्सबाई

मेलबर्न। क्वींसलैंड की प्रांतीय क्रिकेट टीम के कोच ट्रेवर बार्सबाई ने अपनी टीम के हरफनमौला खिल़ाडी जेम्स होप्स को श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए आस्टे्रलियाई टीम में शामिल नहीं करने को लेकर चयनकर्ताओं की आलोचना की है।
बार्सबाई को इस बात की तकलीफ है कि बीते 15 एकदिवसीय मुकाबलों में उम्दा प्रदर्शन करने और दो बार "मैन ऑफ द मैच" चुने जाने के बावजूद होप्स को आगामी श्रृंखला के लिए नजरअंदाज किया गया।
बार्सबाई मानते हैं कि होप्स के साथ अन्याय हो रहा है क्योंकि चयनकर्ता आगामी विश्व कप में शेन वॉटसन और स्टीवन स्मिथ के तौर पर दो हरफनमौला खिलाडियों के साथ खेलने का मन बना चुके हैं।
आस्टे्रलियाई एसोसिएटेड प्रेस से बातचीत के दौरान बार्सबाई ने कहा, ""मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि आखिरकार चल क्या रहा हैक् होप्स ने राष्ट्रीय टीम में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं। हर भूमिका में वह कामयाब रहे हैं लेकिन इसके बावजूद उनके प्रति चयनकर्ताओं का यह रवैया बेहद निराशाजनक है।""
होप्स को वर्ष 2007 में वेस्टइंडीज में खेले गए विश्व कप के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था। होप्स अगले वर्ष 32 वर्ष के हो जाएंगे। ऎसे में उनके पास विश्व कप जैसे प्रतिष्ठित आयोजन में देश के लिए खेलने का संभवत: अंतिम मौका होगा।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें