लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लव हेविट की जिन्दगी में नए पुरूष मित्र का आगमन हुआ है। हेविट इन दिनों अभिनेता-निर्देशक एलेक्स बेह के साथ प्यार का पाठ पढ़ रही हैं।
वेबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" ने हेविट के हवाले से लिखा है, ""हम एक डिनर पार्टी के दौरान मिले। हमें हमारे दोस्तों ने मिलवाया...हम साथ मिलकर खूब हंसे...वह बहुत हंसमुख हैं।""
बेह ने भी स्वीकार किया है कि वह हेविट के साथ अपने रिश्ते को गंभीरता से ले रहे हैं। बेह ने यह भी कहा कि वह इन दिनों हेविट द्वारा लिखित पुस्तक "द डे आई शॉट क्यूपिड" भी पढ़ रहे हैं।
भारत समाचार
हेविट की जिन्दगी में आया नया पुरूष





















