कोलकाता, 1 अक्टूबर। भारतीय फुटबॉल संघ द्वारा नियुक्त आबिटे्रटर से राहत मिलने के बाद बाईचुंग भूटिया ने बुधवार को ईस्ट बंगाल क्लब के साथ आधिकारिक रूप से अनुबंध पर साइन कर दिए। वे चौथी बार इस क्लब से जुडे़ है। 1993 में इस क्लब के साथ ही अपने करियर की शुरूआत करने वाले भूटिया इसके बाद 1997-1999 तथा 2003-2006 में इस क्लब से खेल चुके है। भूटिया को जून मे मोहन बागान के अनुशासनहीनता के कारण छह महीने के लिए निलंबित कर दिया था। बागान का आरोप था कि भूटिया बिना अनुमति के प्रदर्शन मैच व अभ्यास सत्र से अनुपस्थित रहे।