कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का जम्मू एवं कश्मीर का दौरा पूरा

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर का दो दिवसीय दौरा पूरा कर 39 सदस्यीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार सुबह नई दिल्ली के लिए रवाना हो गया।
केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल जमीनी हकीकत का जायजा लेने के लिए जम्मू एवं कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर था।
इसमें चिदम्बरम के अलावा केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अरूण जेटली और सुषमा स्वराज भी शामिल थे।
इस प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को श्रीनगर में कई दलों के नेताओं और अन्य लोगों से भी मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्य अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी और मीरवाइज उमर फारूख से भी मिले थे। उल्लेखनीय है कि बीते 15 सितम्बर को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर एक सर्वदलीय बैठक हुई थी। इसी बैठक में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को जम्मू एवं कश्मीर भेजने का निर्णय लिया गया था। बीते 11 जून से घाटी में जारी हिंसा में अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें