कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जबलपुर में 5 करोड के हीरों के साथ 2 पक़डे गए

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयकर विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को पांच करो़ड रूपये कीमत के हीरे के साथ दो व्यापारियों को डुमना विमानतल पर पक़डा।

मुम्बई के ये व्यापारी दिल्ली की नियमित उ़डान से जबलपुर पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि दिल्ली से जबलपुर आने वाली नियमित उ़डान से कुछ लोग अपने साथ हीरे लेकर आ रहे हैं। विमानतल पर जब यात्रियों की तलाशी ली गई तो दो व्यापारियों के पास से हीरे मिले। दो व्यापारियों को हिरासत में ले लिया गया। जांच अधिकारी के अनुसार व्यापारियों के पास से मिले हीरे की अनुमानित कीमत पांच करो़ड रूपये है। ये हीरे यहां किस लिए लाए गए और वे वैध हैं या अवैध, इसके बारे में दोनों व्यापारियों से पूछताछ की जा रही है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें