कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

न्यूजीलैंड क्रिकेट का साथ छो़डेंगे एलॉट

वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के महाप्रबंधक ज्योफ एलॉट ने पद छो़डने का फैसला किया है। बांग्लादेश दौरे पर कीवी टीम को मिली करारी शिकस्त की वजहों की समीक्षा करने के बाद एलॉट ने यह निर्णय लिया। एलॉट दो साल पहले एनजेडसी के महाप्रबंधक बनाए गए थे। अब वह नवम्बर के आखिर तक इस जिम्मेदारी को त्याग देंगे।
उन्होंने कहा कि कीवी टीम को भविष्य में जीत हासिल करने के लिए बेहतर तालमेल दिखाना होगा।
स्थानीय समाचार पत्र "न्यूजीलैंड हेराल्ड" के अनुसार एलॉट ने कहा, ""टीम के बांग्लादेश दौरे की समीक्षा करने के दौरान मुझे लगा कि अब पद छो़ड देना चाहिए। मेरा मानना है कि हमारी टीम को अच्छे खिलाडियों के साथ उन विशेषज्ञों की भी जरूरत है जो खेल की तकनीकी बारीकियां परख सकें।""
उन्होंने कहा, ""मेरे लिए यह फैसला करना कठिन था कि क्योंकि इस खेल ने मुझे बहुत कुछ दिया है। परिवार के सथ कुछ वक्त बिताने के बाद मैं अपने आगे के कदम पर कोई फैसला करूंगा। मेरे पास कई विकल्प मौजूद हैं।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें