भोपाल। मध्य प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में होने वाली ग़डब़डी को रोकने के लिए गांधी जयंती से अभिनव अभियान की शुरूआत की जाएगी और अभियान के तहत हर द्वार पर राशन उपलब्ध कराया जाएगा। अभियान के पॉयलट प्रोजेक्ट के लिए मंडला जिले के नारायणगंज विकासखण्ड को चुना गया है।
गांधी जयंती से हर द्वार पर राशन पहुंचाने की योजना के मुताबिक गरीबी रेखा से नीचे और अंत्योदय योजना के उपभोक्ताओं को तीन माह का अग्रिम खाद्यान्न (विशेष तौर पर चावल) नगद भुगतान पर उपलब्ध कराया जाएगा। सुविधा के मद्देनजर 300 से ज्यादा राशन कार्ड होने पर निर्धारित दो दिनों में यह राशन वितरित किया जाएगा। यह वितरण भी निर्धारित समय पर होगा।
भारत समाचार
मप्र में अभिनव अभियान की शुरूआत 2 अक्टूबर से





















