कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सुरक्षाकर्मी ने फैंका अमीषा का सामान

मुंबई। बॉलीवुड की फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल हाली ही में मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मियों की बदसलूकी का शिकार हो गई। सूरक्षाकर्मी ने अमीषा का सामान उठाकर फेंक दिया। दरअसल वह काम के सिलसिले में कोलकाता जा रही थीं उनकी फ्लाइट सुबह की थी। अमीषा ने अपनी शिकायत में कहा कि हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक महिला सुरक्षाकर्मी ने उनके साथ दुव््रयवहार किया। अमीषा ने सुरक्षा विभाग के प्रमुख अधिकारी को लिखित शिकायत दी है।
एक चश्मदीद सूत्र के मुताबिक अमीषा सुबह तकरीबन 7 बजे सुरक्षा जांच के लिए पहुंच गई थीं । जांच के दौरान एक महिला सुरक्षाकर्मी बेवजह अमीषा से भिड गई। अमीषा उस समय काफी नरम थी, लेकिन उस महिला ने उनके साथ अभद्रता दिखाई अमीषा ने जब अपना सामान रखने के लिए उससे ट्रे मांगी, तो उसने उनका बैग फेंक दिया। सुरक्षाकर्मी के ऎसे व्यवहार से आहत अमीषा नें तुरंत जाकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा विभाग के प्रमुख से इसके बारे में बारे में बात की। वहां उन्हें यह समझाने की कोशिश की गई कि वह महिलाकर्मी नाइट शिफ्ट से डयूटी पर थी और थकान की वजह से उसका मूड उखडा हुआ था। अपनी बात न सुनी जाते देख अमीषा ने बाद में इस पूरे घटनाक्रम के बारे में लिखित में शिकायत दर्ज कराई।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें