मुंबई। देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पांचवां स्थान रखने वाले बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार को कहा कि बिक्री, विपणन और आईटी सल्यूशन तथा सपोर्ट सर्विसिस के लिए पूर्ण स्वामित्व वाली एक सहयोगी कंपनी स्थापित की जाएगी।
बैंक ऑफ इंडिया ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दिए एक बयान में कहा कि बैंक के निदेशक मंडल ने पूर्ण स्वामित्व वाली सहयोगी कंपनी स्थापित करने के लिए अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। बयान में कहा गया है कि प्रस्तावित कंपनी, उत्पादों की बिक्री एवं विपणन, आईटी सल्यूशंस के विकास तथा सेवा, समर्थन परियोजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास तथा इस तरह की अन्य गतिविधियों से जु़डेगी।
भारत समाचार
बैंक ऑफ इंडिया सहयोगी इकाई स्थापित करेगा





















