भारत समाचार
दिल्ली से चलकर नोएडा में थमी मेट्रो

13.1 किलोमीटर यमुना-बैंक नाएडा लाइन का उद्घाटन केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एस जयपाल रेड्डी ने नए बने अक्षरधाम स्टेशन पर किया। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी मौजूद थीं। रेड्डी ने नोएडा सिटी सेंटर (सेक्शन 32) के लिए मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहली बार है जब मेट्रो ट्रेन औपचारिक रूप से नोएडा आई है। जनता के लिए इस लाइन पर यातायात शुक्रवार सुबह छह बजे से शुरू होगा।




















