लंदन। इंग्लैड के हरफनमौला खिलाडी एंड्रयू फ्लिटॉफ ने गुरूवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। फ्लिंटॉफ ने अपनी फिटनेस समस्याओं के चलते क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है।
उन्होंने प्लेयर्स मैनेजमेट कंपनी की ओर जारी बयान में यह घोषण की। बयान में पूर्व इंगि्लश कप्तान ने कहा कि मुझे यह बताते हुए बेहद दुख और निराशा हो रही है कि मै क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैने चिकित्सकीय सलाहकार से भविष्य के बारे में चर्चा कर अपने करियर को समाप्त करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि फ्लिंटॉफ ने पिछल वर्ष एशेज सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट को अवविदा कह दिया था। आस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैड टीम की ऎतिहासिक एशेज जीत में 32 वर्षीय इस क्रिकेटर ने अहम भूमिका निभाई थी।
भारत समाचार
फ्लिंटॉफ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा





















