शिमला। त्योहारों के मौसम के पहले अच्छे सेबों की कीमत में हल्की वृद्धि से हिमाचल प्रदेश के बागान मालिकों के चेहरे पर मुस्कान लौटी है।
सरकार द्वारा संचालित सेब बाजार समिति के अध्यक्ष ग्यान सिंह चंदेल ने बताया, गिरावट के बाद बाजार एक बार फिर तेज हो रहा है। सबसे अच्छी गुणवत्ता के सेब की पेटी की कीमत 100 से 150 रूपए तक बढ़ी है।"" उन्होंने कहा कि 11 सितंबर को ईद-उल-फितर के कारण सेब की कीमतें बढ़ रही हैं। चंदेल ने कहा कि पिछले दो हफ्तों से रॉयल डिलिशियस की कीमत 250 से 850 रूपए प्रति पेटी, रॉयल रेड और गोल्डन 250 रूपए से 650 रूपए तथा 250 रूपए से 300 रूपए प्रति पेटी बिक रहा है।
बागवानी विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब तक दो करो़ड पेटी सेब विभिन्न बाजारों को भेजे जा चुके हैं। रोजाना औसतन 600,000 पेटी सेब बाजारों में पहुंच रहे हैं। किन्नूर और स्पीति के देश के सबसे बेहतरीन सेब अभी बाजार में नहीं पहुंचे हैं। चंदेल ने कहा कि अधिकांश सेब दिल्ली स्थित एशिया की सबसे ब़डी फल मंडी आजादपुर जा रहा है। सेब हिमाचल प्रदेश में फलों की मुख्य फसल है और राज्य के 12 में से नौ जिलों में यह पैदा होता है।





















