मुंबई। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की आगामी फिल्म अंजाना अंजानी 24 सितंबर को प्रदर्शित होने जा रही है। सिद्धार्थ आनंद को अपनी फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में रणबीर कपूर और प्रियंका चौपडा नजर आएंगी।
सिद्धार्थ इससे पहले बचना ए हसीनों फिल्म में रणबीर के साथ काम कर चुके हैं। सिद्धार्थ का कहना है कि रणबीर में अमिताभ के पद्चिन्हों पर चलने और एक सफल और संपूर्ण हिंदी फिल्म हीरो बनने की क्षमता है। रणबीर का कहना है कि अभी उन्होनें शुरूआत की है। रणबीर के अनुसार अभी तो उन्हें अभिनय के रास्ते पर काफी लंबा सफर तय करना है। अंजाना अंजानी रणबीर की प्रियंका चौपडा के साथ पहली फिल्म है। रणबीर को अपने कपूर खानदान पर बडा गर्व है। रणबीर अपने खानदान की परंपरा को कायम रखते हुए कपूर खानदान का नाम फिल्म जगत मे आगे ले जाना चाहते हैं लेकिन वे अपने परिवार के नाम पर नहीं खुद के नाम पर आगे बढना चाहते हैं। 24 सितंबर को प्रदर्शित होने वाली फिल्म अंजाना अंजानी को लेकर रणबीर को भी काफी उम्मीदे हैं। अंजाना अंजानी के एक्सक्लूजिव ट्रेलर, विडियो व तस्वीरे देखने के लिए पर क्लिक करें।
भारत समाचार
प्रदर्शन को तैयार अंजाना अंजानी, रणबीर को काफी उम्मीदें





















