कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

प्रीति जिंटा का किंग्स इलेवन बेचने की खबर से इंकार

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने दुपहिया वाहन बनाने वाली अग्रणी कंपनी हीरों होंडा को टीम की हिस्सेदारी बेचने संबंधी खबरों से इंकार किया है। मीडिया में इस तरह की खबरें आई थी कि पंजाब किंग्स इलेवन टीम की हिस्सेदारी 26करोड डालर में हीरों होडा को बेच रही है लेकिन बाद में दोनों ही पक्षों ने इससें इंकार किया है। पंजाब किंग्स इलेवन का मालिकाना हक फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा, उद्योगपति नेस वडिया, मोहित बर्मन एवं करन पाल के पास है। पाल ने कहा कि टीम की हिस्सेदारी बेचने की इस समय कोई योजना नहीं है। पंजाब किंग्स इलेवन को 2008 में आईपीएल की बोली के समय सात करोड 60 लाख डालर में खरीदा गया था। इधर हीरों होडा ने भी एक प्रेस विज्ञçप्त जारी कर आईपीएल टीम की हिस्सेदारी खरीदने संबंधी खबरों से इंकार किया है। विज्ञçप्त में कहा गया है कि खबर पूरी तरह आधारहीन है। हीरोहोंडा से जुडे सूत्रों ने कहा कि टीम के मालिकों से इस तरह की कोई बात नही हुई है। सूत्रों ने कहा कि वह आईपीएल की> एसोसिएट प्रायोजक है तथा दिल्ली डेयरडेविल्स टीम की मुख्य प्रायोजक है और यह करार आगे भी जारी रहेगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें