हैदराबाद। आंध्रप्रदेश में अनंतपुर जिले में एक सरकारी स्कूल में शारीरिक शिक्षा की कक्षा में भाग नहीं लेने के लिए पीटी शिक्षका द्वारा कथित तौर पर की गई पिटाई से दो छात्रों की हड्डी टूट गई।
यह घटना तब प्रकाश में आई जब दसवी कक्षा में पढ रहे इन छात्रों के अभिभावकों ने कल सिद्धिरामपुम सरकारी हाईस्कूल के बाहर धरना दिया और अध्यापिका अनीता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमनंदनम ने कहा, अनीता को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों ने अभी कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मामले की जांच चल रही है। अधिकारी ने बताया कि दोनों लडकों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।





















