कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

उद्घाटन शो में रहमान गाएंगे जय हो ...

नई दिल्ली। ऑस्कर विजेता और मशहूर संगीत हस्ती एआर रहमान राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन शो में दुनिया में धूम मचाने वाले गीतों "जय हो" और "मां तुझे सलाम" की प्रस्तुति देंगे।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलों के उद्घाटन समारोह में 60 हजार दर्शकों के बीच राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि के रूप में रहमान महात्मा गांधी का पसंदीदा गीत "वैष्णव जन तो" भी गाएंगे। खेलों के थीम सांग "यारो इंडिया बुला लिया" की 16 बडे पर्दो पर ओडियो वीडियो प्रस्तुति के अतिरिक्त "एक मानव" ट्रेन पर "छैया छैया" नृत्य भी पेश किया जाएगा, इसमे करीब 1500 कलाकार शामिल होंगे। इसके बाद उद्धाटन में हरिहरन का "स्वागत" गीत होगा। 45 मिनट के सांस्कृतिक समारोह में श्याम बेनेगल, प्रसून जोशी, जावेद अख्तर और भारत बाला की क्रिएटिव टीम भी शामिल होगी। मंच पर कलाकारों का पूर्वाभ्यास जोरों पर है।

क्रिएटिव टीम के निदेशक बाला ने कहा कि खेलों के उद्घाटन और समापन समारोह में भारत की समकालीन छवि प्रस्तुत करने के लिए हम 14 महीने से काम कर रहे है। रहमान द्वारा तैयार खेलों के थीम सांग की वीडियो प्रस्तुति में सानिया नेहवाल, मिल्खा सिंह, समरेश जंग और अन्य खेल हस्तियां दिखाई देगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें