भारत समाचार
भारत की विकास दर 7.5 फीसदी होगी

रिपोर्ट में कहा गया है कि दीर्षकालिक आर्थिक सुधारों और कुशल नीतियों की वजह से भारत अच्छी विकास दर हासिल कर सकता है। भारत की सकल घरेलू उत्पाद दर साल 2011 में 8 फीसदी हो सकती है। हालाकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मंदी का दौर भले ही जा चुका हो, लेकिन अब भी विश्व स्तर में अर्थव्यवस्थाओं में सुधार मामूली ही हुआ है। वहीं अमीर देशों की विकास दरों में साल 2010 में 1.8 फीसदी और साल 2011 में 2.3 प्रतिशत की तेजी रहने का अनुमान लगाया गया है।




















