कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ओबामा और मनमोहन का द्विपक्षीय सम्बंधों को प्रगाढ़ बनाने पर जोर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के सम्बंध पूरे विश्व के लिए महत्वपूर्ण और निर्णायक हैं।
यहां हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं की बैठक और शिष्टमंडल स्तर की बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन का आगाज करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ व्यापार, स्वास्थ्य, कृषि, स्वच्छ ऊर्जा सहित अनेक मसलों पर बातचीत की। उन्होंने अमेरिका द्वारा रक्षा से सम्बद्ध उच्चा प्रौद्योगिकी के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाने और परमाणु आपूर्तिकर्ता देशों के समूह-एनएसजी सहित कई अन्य संगठनों में भारत की सदस्यता के दावे के समर्थन किए जाने का स्वागत किया।
ओबामा ने भारत के साथ अमेरिकी रिश्तों को असाधारण बताते हुए इन्हें भविष्य के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि इस मनमोहन सिंह के साथ उनकी वार्ता के दौरान पाकिस्तान, पश्चिम एशिया और अफगानिस्तान पर चर्चा हुई। उन्होंने भारत की भूमिका क्षेत्रीय ही नहीं वरन वैश्विक स्तर पर भी महत्वपूर्ण हो चुकी है।
उन्होंने अफगानिस्तान में भारत द्वारा दिए योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका परमाणु अप्रसार की दिशा में भी मिलकर कार्य करेंगे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें