कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

प्रेमिका के परिवार से ऎंठना चाहता था 60 लाख रूपये, आरोपी गिफ्तार

नई दिल्ली। अपनी प्रेमिका के परिवार से कथित तौर पर 60 लाख रूपये ऎंठने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान प्रभजोत सिंह के रूप में की गई है। वह कंप्यूटर संचालन में बीसीए की डिग्री लेने के बाद लंदन जाना चाहता था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ""24 सितम्बर को एस. मल्कियत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 18 वर्षीय बेटी देर शाम तक घर नहीं लौटी। कुछ ही घंटों बाद उनके मोबाइल फोन पर एसएमएस आया, जिसमें उनकी बेटी की रिहाई के एवज में 60 लाख रूपये की मांग की गई थी।"" पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, ""हमें पता चला कि प्रभजोत ल़डकी के साथ मोती नगर मेट्रो स्टेशन पहुंचने वाला है। हमने वहां पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।"" पुलिस ने बताया कि ल़डकी को प्रभजोत की साजिश की जानकारी नहीं थी। उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पूछताछ के दौरान प्रभजोत ने स्वीकार कहा कि उसकी विदेश जाने की योजना थी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें