मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा कि फिल्म "डू नॉट डिस्टर्ब" के असफल होते ही वितरकों और निर्माताओं को उनके नाम से डर लगने लगा है और वे उनकी आगामी फिल्मों को छूने से डर रहे हैं। सूत्रो के अनुसार फिल्म इंडस्ट्री को "डू नॉट डिस्टर्ब" से बहुत आशाएं थीं। वासु भगनानी जैसा निर्माता, डेविड धवन जैसा निर्देशक, और साथ में लारा दत्ता और सुष्मिता सेन जैसी दो भूतपूर्व मिस यूनिवर्स मौजूद थीं, लेकिन इस फिल्म को असफलता का मुंह देखना पडा। गोविंदा इस फिल्म के हीरो थे इसलिए फिल्म की असफलता को उनसे जोडकर भी देखा गया। फिल्म की नाकामयाबी के बाद वितरक डर गए है। बताते है कि गोविंदा की आगामी एक फिल्म की वितरक वो प्राइस देने के लिए तैयार नहीं है जो पहले तय हुई थीं।