कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

लीग कप फुटबाल: आर्सेनल ने न्यूकैसल को 4-0 से हराया

लंदन। प्रीमियर लीग क्लब आर्सेनल ने थियो वॉल्टाट के दो गोलों की मदद से बुधवार को न्यूकैसल युनाइटेड को 4-0 से हराकर लीग कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
वॉल्काट के दो गोलों के अलावा आर्सेनल के लिए निकालस बेंडटनर ने एक गोल किया जबकि एक गोल न्यूकैसल के गोलकीपर टिम क्रुल ने किया। यह आत्मघाती गोल था। अन्य मुकाबलों में आस्टन विला ने बर्नले को 2-1 से और वेस्ट हैम युनाइटेड ने स्टोक सिटी को 3-1 से हराकर अंतिम-8 दौर में जगह बना ली है। ये दोनों मैच अतिरिक्त समय तक खिंचे।
मौजूदा चैम्पियन मैनचेस्टर युनाइटेड मंगलवार को ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुका है। इसके अलावा बर्मिघम, विगान, वेस्ट ब्रोमविक अल्वायन और इप्सपिक क्लब अंतिम-8 में पहुंच चुके हैं। क्वार्टर फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें