नई दिल्ली। प्रख्यात लेखिका अरूंधति राय की कश्मीर के भारत में विलय संबंधी बयान के मामले में मुश्किलें बढ गई है। उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज हो सकता है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस को अपनी मंजूरी दे दी है। उधर, जम्मू-कश्मीर पुलिस भी उनके विवादास्पद भाषण पर गौर कर रही है। उसने इस उच्च स्तरीय लेखिका तथा सामाजिक कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई करने की संभावना से इंकार नहीं किया है।
बहरहाल, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि क्या दिल्ली पुलिस ऎसे में भी मामले पर आगे बढेगी जब उसे मिली कानूनी सलाह कहती है कि मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए के तहत दर्ज किया जाए। यह धारा उन मामलों में लागू होती है जिनमें राष्ट्र के खिलाफ विद्रोह होता है।
भारत समाचार
अरूंधति पर दर्ज हो सकता है देशद्रोह का मामला !





















