कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एशेज टेस्ट : माहौल में रमने ब्रिस्बेन पहुंचे इंग्लिश गेंदबाज

ब्रिस्बेन। एशेज श्रृंखला के लिए आस्टे्रलिया पहुंची इंग्लिश क्रिकेट टीम ने अपने प्रमुख गेंदबाजों को माहौल के साथ तारतम्य बनाने के लिए ब्रिस्बेन भेज दिया है।
ब्रिस्बेन के गाबा क्रिकेट मैदान पर 25 नवम्बर से दोनों टीमों के बीच एशेज श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। इंग्लिश टीम प्रबंधन ने कहा है कि पहले टेस्ट से पूर्व उसके गेंदबाजों का माहौल में रमना बहुत जरूरी है।
वेबसाइट "फॉक्स स्पोट्र्स डॉट कॉम" के मुताबिक इंग्लिश टीम प्रबंधन ने खास रणनीति के तहत अपने खिलाडियों को ब्रिस्बेन भेजा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गेंदबाजों को अंतिम अभ्यास मैच के लिए तस्मानिया जाना था लेकिन अब उन्हें ब्रिस्बेन भेजा जा चुका है।
इंग्लैंड टीम एशेज ट्रॉफी की रक्षा के लिए आस्ट्रेलिया पहुंची है। उसके सामने खिताब की रक्षा के साथ-साथ आस्ट्रेलिया में 26 वर्ष बार एशेज जीतने की चुनौती होगी।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें